आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉलिंग और वर्चुअल क्लासेज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। चाहे आपको ऑफिस की मीटिंग करनी हो, ऑनलाइन इंटरव्यू देना हो, दोस्तों से बात करनी हो या ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल काफी उपयोगी होते हैं।
ऐसे ही लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म में से एक है Google Meet। Google Meet की मदद से आप इंटरनेट के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति के साथ वीडियो मीटिंग कर सकते हैं।
अगर आपने अभी तक Google Meet का इस्तेमाल नहीं किया है या जानना चाहते हैं कि Google Meet क्या है, क्या यह फ्री है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
Google Meet क्या है? (What is Google Meet in Hindi)
गूगल मीट गूगल का एक premium विडियो कांफ्रेंस प्रोडक्ट है जिसके ज़रिये आप फ्री में विडियो कांफ्रेंस कर सकते है. वो भी बिकुल फ्री में जहा आप 100 participants के limit के साथ 60 मिनट तक meeting कर सकते है अगर आपको उससे भी ज्यादा लम्बे समय का meeting करना है तो आपको इसके plans buy करने होंगे.
Google Meet क्या free है ?
Google Meet गूगल का एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन मीटिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से आप इंटरनेट के जरिए दूसरे लोगों के साथ वीडियो कॉल और ऑडियो मीटिंग कर सकते हैं।
इसका इस्तेमाल पर्सनल बातचीत, बिजनेस मीटिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू, स्कूल और कॉलेज की ऑनलाइन क्लास तथा टीम मीटिंग के लिए किया जाता है।
Google Meet का पुराना नाम Hangouts Meet था। बाद में Google ने इसका नाम बदलकर Google Meet कर दिया।
Google Meet को आप कंप्यूटर, लैपटॉप, Android स्मार्टफोन और iPhone पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
ऑफिसियल वेबसाइट: https://meet.google.com/
Google Meet क्या फ्री है? (Is Google Meet Free?)
जी हाँ! Google Meet का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है। आपके पास एक Google Account होना चाहिए, जिसके जरिए आप अपनी ऑनलाइन मीटिंग शुरू कर सकते हैं।
हालांकि, फ्री और Premium Google Meet में कुछ अंतर हैं।
Personal Google Account के साथ मिलने वाली सुविधाएं:
- एक मीटिंग में अधिकतम 100 प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।
- दो लोगों के बीच One-to-One Meeting 24 घंटे तक चल सकती है।
- तीन या उससे अधिक लोगों की Group Meeting अधिकतम 60 मिनट तक चल सकती है।
- वीडियो और ऑडियो कॉल की सुविधा।
- स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा।
- मीटिंग शेड्यूल करने और मीटिंग लिंक शेयर करने की सुविधा।
ध्यान दें कि Group Meeting के 60 मिनट पूरे होने पर मीटिंग समाप्त हो जाती है। लंबे समय तक मीटिंग करने के लिए आपको उपयुक्त Premium Plan की जरूरत पड़ सकती है।
Google Workspace के अलग-अलग प्लान में मीटिंग की अवधि, प्रतिभागियों की संख्या और अतिरिक्त सुविधाएं अलग-अलग होती हैं।
Google Meet के Free और Paid Plans में क्या अंतर है?
Google Meet में सामान्य Google Account के साथ बेसिक सुविधाएं मिलती हैं, जबकि Google Workspace के जरिए बिजनेस और प्रोफेशनल सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
|
फीचर |
Free
Google Account |
Google
Workspace |
|
अधिकतम प्रतिभागी |
100 |
प्लान के अनुसार |
|
Group Meeting |
60 मिनट |
कई प्लान में 24 घंटे |
|
One-to-One Meeting |
24 घंटे |
कई प्लान में 24 घंटे |
|
Screen Sharing |
हाँ |
हाँ |
|
Meeting Recording |
सामान्यतः नहीं |
योग्य प्लान में |
|
Meeting Management |
बेसिक |
एडवांस |
|
AI Meeting Features |
सीमित |
योग्य प्लान में |
Google Workspace के Business Starter, Business Standard और Business Plus जैसे प्लान में प्रतिभागियों की सीमा अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए Business Starter में 100, Business Standard में 150 और Business Plus में 500 प्रतिभागियों तक की सुविधा उपलब्ध है। सभी Premium Features हर प्लान में उपलब्ध नहीं होते।
Google meet का प्रयोग कैसे करे ?
इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है अगर आपके पास किसी भी प्रकार का डिवाइस हो तो हमारे नीचे दिए गए process के ज़रिये आप गूगल मीट को प्रयोग कर सकते है.
- Step-1 सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से meet.google.com किसी भी ब्राउज़र पे open कर ले और Google Meet login के लिए अपना gmail account का प्रयोग करे
- Step-2 Start a meeting पे क्लिक करे (इसके ज़रिये आप meeting host कर सकते है और अगर आप किसी meeting को join करना चाहते है तो आप enter meeting code डाल कर join कर सकते है.
- Step-3 अब आप join पे क्लिक करने के बाद आप किसी भी यूजर को Google Meet invite पे इमेल दाल कर उन्हें भी join कर सकते है साथ हे अगर आपको कोई प्रेजेंटेशन दिखाना है तो आप Present now पे क्लिक कर अपना डॉक्यूमेंट लोगो को दिखा सकते है
अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है तो आप अपने फ़ोन में Google Meet app download कर के इसका प्रयोग कर सकते है.
ये Android device और Apple device दोनों के लिए उपलब्ध है
Google meet का प्रयोग क्यों करे ?
भारत सहित पुरे देश में आज लॉक डाउन चल रहा है ऐसे मैं आपको ऑनलाइन किसी business के सिलसिले में meeting करने के लिए Google meet आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है जिसका प्रयोग कर आप 100 लोगो के साथ आसानी से meeting कर सकते है.
अगर आप एक HR है और अपनी या किसी भी कंपनी के लिए requirement कि जरुरत है तो आप 100 लोगो के साथ आराम से घर बैठे ही meeting कर इनका इंटरव्यू ले सकते है. इससे आप खुद और candidate को भी भीड़ से बचा सकते है.
साथ ही आप अपने host किये गए विडियो कांफ्रेंस का recording भी कर सकते है. Recording कि फैसिलिटी सिर्फ वो लोग कर सकते है जो विडियो को host करते है यही नहीं आप उस मीट को अपने ड्राइव पे अपलोड कर किसी के साथ भी शेयर कर सकते है
Gmail से Google Meet का यूज कैसे करे
आप चाहे तो मीट का का प्रयोग अपने gmail के ज़रिये भी कर सकते है जहा आपको अपने जीमेल account को login करना होगा login हो जाने के बाद right side पे Start a meeting पे क्लिक कर आप meeting host कर सकते है.
Google Meet के फीचर्स जो आपको जानना चाहिए
- HD में वीडियो-ऑडिओ कॉलिंग कर सकते है
- GSUIT के जरिए 250 लोगों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर सकते है.
- पर्सनल आईडी से 100 लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
- रियल टाइम में SPPED TO TEXT सपोर्ट करता है
- लिंक के जरिए कोई भी मीटिंग में शामिल हो सकता है
- मोबाइल और डेक्सटॉप दोनों पर सपोर्ट करता है
- इंटरनेशनल कॉलिंग भी सपोर्ट करता है
- गूगल कैलेंडर भी सपोर्ट करता है




